
जगदलपुर। जिस तरह श्याम यानि कृष्ण जी की बंशी की धुन सुनकर गायें मंत्रमुग्ध हो उठती थीं, उसी तरह छत्तीसगढ़ के श्याम चित्रकोट की जलधारा की तरंगों को देख झूम उठे। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल इन दिनों बस्तर की सेहत सुधारने के लिए जिले के प्रवास पर हैं। श्री जायसवाल महापौर संजय पाण्डेय और अन्य नेताओं के साथ चित्रकोट जल प्रपात का नजारा देखने पहुंचे। वहां की कल कल करती जलधारा को देख मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और महापौर संजय पाण्डेय मंत्रमुग्ध हो झूम उठे। बाहें फैलाकर खुशी का इजहार किया।