शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन में सादगीपूर्ण मनाई स्व.पंडित रविशंकर शुक्ल व स्व.विद्याचरण शुक्ल की जयंती

जगदलपुर। संभाग मुख्यालय राजीव भवन, जगदलपुर में आज बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल और झीरम घाटी हमले में शहीद पूर्व विदेश मंत्री स्व. विद्याचरण शुक्ल की जयंती सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में रविशंकर तिवारी, हनुमान द्विवेदी, कमलेश पाठक, अनुराग महतो, सायमा अशरफ, माही श्रीवास्तव, सुनीता दास, नीतीश शर्मा, उस्मान रजा, रजत जोशी, खीरेंद्र यादव सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पंडित रविशंकर शुक्ल के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और विद्याचरण शुक्ल के राजनीतिक जीवन में उनकी उपलब्धियों को स्मरण करते हुए उन्हें विचारों और सिद्धांतों का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *