
जगदलपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जगदलपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मंत्री राजवाड़े ने धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज तथा आडावाल स्थित शासकीय दृष्टिबाधित एवं श्रवण विद्यालय का भ्रमण कर वहां संचालित छात्रावासों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं की सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सरकार संवेदनशील है और उनकी शिक्षा, सुरक्षा एवं विकास के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों में वेद प्रकाश पांडे, योगेंद्र पांडे, नरसिंह राव, प्रकाश झा, परिश बेसरा, सफीर साहू, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, रोहित त्रिवेदी, सुधा मिश्रा, ममता सिंह राणा, ललिता बघेल, लक्ष्मी कश्यप, करमजीत कौर, रघु सेठिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं समाज कल्याण विभाग से मुकेश वासनिक, आस्था निकुंज से देवांगन तथा अलेक्जेंडर चेरियन सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।