
जगदलपुर। बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन पर बस्तर थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों को यातायात को लेकर जागरूक किया गया। पुलिस कर्मियों ने बाजार में मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग बच्चों के हाथों वाहन न दें,ओवर स्पीड और नशे की हालत में वाहन न चलाएं, हेलमेट लगाकरही दोपहिया वाहन चलाएं, सीट बेल्ट बांधकर कार चलाएं व यातायात नियमों का पालन करें। ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। वहीं बाइक व कार, पिकअप, ट्रक, ट्रैक्टर चालकों को यातायात नियमों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
रंग लाई टीआई की पहल
स्टापर लगाकर पुलिस जवान वाहन चालकों को दी जाती रही समझाइश। बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े के नेतृत्व में थाना स्टाफ ने तत्परता से साप्ताहिक बाजार में अनुशासन एवं सुरक्षा सुनिश्चित की। नेशनल हाईवे से लगे गुरुवार साप्ताहिक बाजार के दिन भारी भीड़ रहती है। हर गुरुवार को बाजार स्थल के अंदर बाइक व अन्य वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाकर वाहन चालकों को समझाईश दी जा रही है। साथ ही पुलिस स्टॉपर लगाकर निगरानी करने से नगरवासी व व्यापारियों को बाजार अंदर पैदल जाने में सहूलियत मिली है। ग्रामीणों ने टीआई श्री बंजारे एवं उनके स्टॉफ की पहल की प्रशंसा की है। साप्ताहिक बाजार के दिन एसआई अरुण सिन्हा, प्रधान आरक्षक ओमकार नाथ पात्र सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।