0 यहां कार्यालयों तक पहुंचने के लिए करना पड़ती है कड़ी मशक्कत
बकावंड। विकासखंड मुख्यालय बकावंड में सरकारी दफ्तरों की राहें आसान नहीं हैं। इन बदहाल सड़कों ने नागरिकों का सुख चैन छीन लिया है।
बकावंड में सुशासन लाने के उद्देश्य से सभी विभागों के निर्माण विभाग को सुचारू तौर पर आवागमन हेतु सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने हेतु निर्देश दिए गए हैं, किंतु विकासखंड मुख्यालय से जुड़ी राजनगर ग्राम पंचायत के आवास पारा से होकर गुजरने वाली सड़क की स्थिति देखकर लोग सुशासन में काम नहीं करने वाले प्रशासन की आलोचना करते नजर आते हैं।
इस सड़क पर उद्यान विभाग, कृषि विभाग, बालक छात्रावास स्थित हैं किंतु इस सड़क की यह स्थिति है मोहल्ले के लोग रात्रि में इस मार्ग से सांप बिच्छू के कारण निकलते नहीं है राजनगर पंचायत जो विकासखंड से मुख्यालय जुड़ा है इसका विकास नहीं हो पाया है