नवा रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की मौत

रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना में वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निखिल कश्यप की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंध तालाब के पास, सत्य साईं अस्पताल के समीप हुआ।

जानकारी के अनुसार, निखिल अपनी बाइक पर एक अन्य युवक के साथ सवार होकर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार में अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही वन मंत्री केदार कश्यप भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ जब दोनों युवक तेज गति से बाइक चला रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *