राष्ट्र सेवा व जन सेवा भाजपा का मूलमंत्र – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संगठन पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की ली बैठक

0 संगठन को सशक्त बनाने करें कार्य, जनकल्याण योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हो निरंतर प्रयास – किरण सिंह देव

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय में जिला व मण्डल के पदाधिकारियों एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक ली एवं संगठन की सशक्त बनाने के साथ साथ केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वित करते हुये अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाने निरंतर कार्य करने जोर दिया।

महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि केन्द्र सहित प्रदेश में भाजपा की सरकार है। पंचायत व नगरीय निकाय में भाजपा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि है। क्षेत्र के विकास व जनहित के कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने योजनाबद्ध रूप से सभी कार्य करें। जनता के मध्य पहुँच कर उनसे सीधा संवाद स्थापित करते हुये उनकी समस्याओं का निदान करने समस्त कार्यकर्ता प्रयास करें। अनेकोनेक जनकल्याण कारी योजनायें है, जिनका लाभ सीधे जनता को मिले, इसके लिये सक्रियता से कार्य हो।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि भाजपा का चेहरा है। जनसेवा व राष्ट्र सेवा भाजपा का मूलमंत्र है। जिसे साकार रूप देने सभी का सहयोग लेते हुये परिश्रम करना है। बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधित किया और भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाने व कार्यरूप देने की सभी से अपेक्षा की।

बैठक का संचालन नरसिंह राव व आभा प्रदर्शन रजनीश पाणिग्रही ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी,डा. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, बलदेव मण्डावी, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव,पुरूषोत्तम जोशी, प्रवीण सांखला आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *