
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव और महापौर संजय पांडे ने शहर के अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड के शीतला माता मंदिर में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में बस्तर विकास प्राधिकरण मद से शीतला माता मंदिर में लागत 10 लाख रूपए से शेड निर्माण का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि शीतला माता मंदिर में शेड निर्माण की मांग क्षेत्र की जनता की वर्षो पुरानी मांग रही है। जिस पर आज 10 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण किया जा रहा है। शीतला माता मंदिर में शेड निर्माण से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जाएगा। विकास अनवरत जारी रहेगा। वहीं महापौर संजय पांडे ने कहा कि शीतला मंदिर में शेड निर्माण से क्षेत्र में लोगों को काफी सुविधा होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, कलावती कसेर, संजय विश्वकर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पार्षद बसंती समरथ, पूनम सिन्हा, नरसिंह राव, मनोहर तिवारी, आर्येंद्र सिंह, रितेश सिन्हा, सुब्बाराव, योगेश ठाकुर, शशिनाथ पाठक, महेंद्र सिंह, राजपाल कसेर, अभिजीत प्रताप सिंह, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, एवं काफी संख्या में क्षेत्र के नागरिक जनता उपस्थित थे।