शिविर में 40 लोगों का हेल्थ चेकअप

जगदलपुर। बस्तर विकासखंड की ग्राम पंचायत सोरगांव में सरपंच शशि भारती द्वारा ओएसडी, एमएसडी वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर जेनरेटिक हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन सरपंच शशि भारती ने किया। शिविर में में 40 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि प्रदान की गई तथा सभी लोगों को काढ़ा पिलाया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. टीएस बढ़ई, डॉ. खिलेश्वरी नेताम, फार्मासिस्ट मोहन कश्यप, और औषधालय सेवक धनमती कश्यप पीटीएस फूलचंद दीवान का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *