
बकावंड। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जगह-जगह पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉक्टर सुभाऊ राम कश्यप के मुख्य अतिथि में जनपद पंचायत बकावंड के द्वारा सद्भावना भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां आर्ट ऑफ लिविंग के योग शिक्षक टिकेंद्र कुमार पांडेय के द्वारा विभिन्न प्रकार के योगासन,प्राणायाम व ध्यान कराया गया।योग टीचर टिकेंद्र पाण्डे के द्वारा बताया गया। कि आज के भाग दौड़ दुनियां व आधुनिक,तकनीकी,के कारण लोग भागा भागी की व्यस्त मस्त स्वस्थ जीवन में तनाव से मुक्त होना है। तो केवल योग से ही संभव है। आयुर्वेदिक हॉस्पिटल कोलावल के डॉक्टर पटेल ने कहा किअपने जीवन में नियमित योग और आयुर्वेद को शामिल कर हम सब स्वस्थ और सुखी जीवन जी सकते हैं।युवाओं को प्रेरणा देने के लिए आयुष पांडेय के द्वारा कठिन आसन का प्रदर्शन किया गया। कठिन योगासन युवाओं को बहुत पसंद आया। सभी लोगो ने जीवन में योग को नियमित शामिल करने की संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एसडीएम ,जनपद सीईओ, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हेतु जनपद पंचायत बकावंड के अधिकारी कर्मचारियों की सराहना की ।