0 188वीं बटालियन ने चित्रकोट में किया सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन
जगदलपुर। सीआरपीएफ की 188वीं बटालियन पुसपाल घाट द्वारा “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” थीम पर 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कमांडेंट भवेश चौधरी के निर्देशन में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चित्रकोट तिरथा में किया गया। पर्यटकों, ग्रामीणों, स्कूली बच्चों ने जवानों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया।
इस सामूहिक योगाभ्यास का उद्देश्य पर्यटकों, स्थानीय नागरिको एवं बच्चों में योग के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट बन्नाराम ने बताया कि योग एक ऐसी विधा है जो तन, मन, और आत्मा को संतुलित रखती है। योग केवल आसनों का अभ्यास नही है बल्कि यह एक जीवनशैली भी है जो अनुशासन एकाग्रता और आत्मचिंतन सिखाती है और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाती है। योग हमारे शरीर के लिए जरूरी है। नियमित योग करने से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की थीम योग फॉर वन अर्थ वन हेल्थ है जिसका मतलब जिस तरह पृथ्वी एक है, ठीक उसी तरह हमारा स्वास्थ्य भी एक है। जिसे हमे दुरूस्त रखने की जरूरत है ।
प्रसिद्ध पर्यटक स्थल व प्राकृतिक सौंदर्य के बीच सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन देखते ही बनरहा था। ग्रामीण इस आयोजन से काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। इस अवसर पर तिरथा सरपंच पनकुराम कश्यप, स्थानीय ग्रामीण पर्यटक, स्कूली बच्चे एवं सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान उपस्थित थे।योगाभ्यास के पश्चात सभी को सीआरपीएफ द्वारा जलपान भी कराया गया।