० गौशाला में हुई घटना, उधार के इंजेक्शन से बचाई गौमाता की जान =
किरंदुल। सर्पदंश पीड़ित इंसानों को लगाया जाने वाला एंटीवेनम इंजेक्शन गौमाता की जान बचाने में सहायक साबित हुआ है। मामला किरंदुल की गौशाला से सामने आया है।
शुक्रवार को किरंदुल की गौशाला में एक गौमाता को जहरीले करैत सांप ने डस लिया था। जैसे ही घटना की खबर मिली, गौसेवक वहां पहुंचे और सर्पमित्रों की मदद से सांप को तो पकड़ लिया। इसके बाद गाय की हालत खराब होने लगी। गौ सेवकों ने तत्काल पशु चिकित्सकों से संपर्क साधा तो पता चला कि वहां मवेशियों के लिए एंटीवेनम नहीं है। इसके बाद सभी ने एनएमडीसी अस्पताल से लेकर जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा तक संपर्क साधा। वहां भी एंटी वेनम उपलब्ध नहीं था। गौसेवको ने एनएमडीसी के अस्पताल से इंसानों के लिए रखा एंटी वेनम लिया, वो भी इस शर्त पर कि बाद में दवा वापस करनी होगी। इसके बाद इस वेनम को गौ माता में इंजेक्ट किया गया। अभी हालत गाय की हालत स्थिर है। गौसेवक गाय की हालत पर नजर रखे हुए हैं।