उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री का केदार कश्यप आए जगदलपुर

जगदलपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप एक दिवसीय संक्षिप्त बस्तर प्रवास पर जगदलपुर आए। यहां मां दंतेश्वरी एयर पोर्ट पर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सचिव भीम सिंह भी पहुंचे। अतिथियों का स्वागत के दौरान विधायक चित्रकोट विनायक गोयल भी साथ रहे। बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस, एसपी शलभ कुमार सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारियों ने मंत्रियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *