जगदलपुर/बस्तर। बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत तालुर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शकुंतला कश्यप ने रामायण मंडली को ढोलक, मंजीरा एवं अन्य सामानों का वितरण किया। इस अवसर पर श्रीमती कश्यप ने कहा कि रामायण मंडली के सदस्यों को सामग्री प्रदान करने से उनकी सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वह हमेशा से ही क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रही हैं। रामायण मंडली को सामग्री प्रदान करने से उनकी गतिविधियों में और भी वृद्धि होगी।और क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखने में मदद मिलेगी।रामायण मंडली के सदस्यों ने श्रीमती शकुंतला कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी इस पहल से उनकी सांस्कृतिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार होगा।