कर दाता ने 10 साल का संपत्ति कर किया जमा

0 15000 रुपए संपत्ति कर किया जमा

जगदलपुर। वित्तीय वर्ष एवं पिछले दस वित्तीय वर्ष का संपत्ति कर करदाता रोहित साव ने 15000 रूपये महापौर संजय पांडे के दिशा निर्देश से एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, उप राजस्व निरीक्षक कुलदीप पाणिग्रही,सहायक राजस्व निरीक्षक विजय निषाद की उपस्थिति में सोमवार को नगर निगम में जमा किए। बलिराम कश्यप वार्ड क्रमांक- 43 के रहने वाले करदाता रोहित साव 10 साल का बकाया संपत्ति कर जमा करने वाले करदाता थे। जिन्होंने 10 साल का संपत्ति कर जमा किया। जो एक मिशाल है।
राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा जिस प्रकार रोहित साव ने बकाया 10 साल का संपत्ति कर जमा किया इसी प्रकार जगदलपुर के हमारे करदाताओं से निवेदन जिन्होंने संपत्ति कर जमा नहीं किया है सभी संपत्ति कर एकमुस्त जमा कर छूट का लाभ ले सकते है। संपत्ति कर नगर निगमो के लिए राजस्व का सबसे महत्वपूर्ण श्रोतो में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *