रायपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ रही है। बीते एक महीने में क्षेत्र के 8 वार्डों में कुल ₹16 करोड़ 47 लाख 97 हजार से अधिक की लागत से सड़क निर्माण, स्कूल उन्नयन, सामुदायिक भवन, पार्कों का सौंदर्यीकरण, जल निकासी और अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शुरू किए गए हैं।
यह सभी कार्य रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के मार्गदर्शन में प्रारंभ किए गए हैं, जो भाजपा सरकार के विकास वादों को धरातल पर पूरा करने की ठोस पहल मानी जा रही है।
वार्डवार स्वीकृत राशि इस प्रकार है:
-
वीर सावरकर वार्ड – ₹80 लाख (23 अप्रैल)
-
माधवराव सप्रे वार्ड – ₹168.65 लाख (23 अप्रैल)
-
ठाकुर प्यारेलाल वार्ड – ₹160 लाख (25 अप्रैल)
-
रामकृष्ण परमहंस वार्ड – ₹665 लाख (3 मई)
-
आत्मानंद वार्ड – ₹289 लाख (6 मई)
-
रामदास वार्ड – ₹55 लाख (11 मई)
-
सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड – ₹63 लाख (11 मई)
-
संत रविदास वार्ड – ₹163.20 लाख (18 मई)
-
वीर सावरकर वार्ड – ₹119.89 लाख (अप्रैल अंत)
-
माधवराव सप्रे वार्ड – ₹292.13 लाख (मई मध्य)
कुल राशि – ₹16,47,97,000
विधायक राजेश मूणत ने कहा विकास हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। रायपुर पश्चिम के हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार जनता से किए गए हर वादे को पूरा कर रही है। मैं स्वयं कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूरा होने की निगरानी करता हूं।
उन्होंने आगे कहा रायपुर पश्चिम मेरा परिवार है, और इस परिवार के हर सदस्य के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है। हम सिर्फ घोषणा नहीं करते, बल्कि धरातल पर काम करके इसे सिद्ध करते हैं। विकास कार्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिकों की सहभागिता से योजनाबद्ध तरीके से हो रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी इलाका बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे।