गुरु गोविंद सिंह वार्ड में दिखा देशभक्ति का जज्बा; निकली तिरंगा यात्रा

० ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रैली, महापौर पांडे भी हुए शामिल 

जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड में भारतीय सेना के सम्मान में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा झाड़ेश्वर मंदिर से प्रारंभ की गई। वार्डवासियों ने हाथों पर तिरंगा लेकर भारत माता की जय और भारतीय सेना के जयघोष लगाए। मुख्य रूप से जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पांडे एवं नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रकाश झा की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा निकाली गई। वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा, यात्रा प्रभारी अविनाश सिंह गौतम, बूथ अध्यक्ष बंटू पांडे एवं सुरेश कश्यप ने इस यात्रा का नेतृत्व किया। तिरंगा यात्रा भारतीय सेवा द्वारा सफलता पूर्वक संपन्न किए गए ऑपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। इस ऑपरेशन ने न केवल पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, बल्कि भारतीय सेना के युद्ध कौशल को पूरी दुनिया ने सराहा। इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से मनोहर दत्त तिवारी, अभिलाष यादव, शशिनाथ पाठक, फुलेश्वरी कराई, पंकज आचार्य, अमित तिवारी, उमेश गुप्ता, शुभम गुप्ता, अलोक गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, अजय सेठिया, रमा सवनक, राजेश, राज दुग्गा, रोहित सिंह बैस, भोलू, नरेश कश्यप, त्रिनाथ, बबलू ठाकुर सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *