० विधायक किरण सिंह देव ने 71 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात
जगदलपुर। नगर पालिक निगम क्षेत्र जगदलपुर क्षेत्र में लाखों के विकास कार्यों का क्षेत्रवासियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सौगात दी है। जगदलपुर की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग भंगाराम चौक से माता मंदिर पथरागुड़ा तक सड़क मजबूतीकरण निमार्ण कार्य लंबाई 600 मीटर लागत 71.04 लाख रूपए का विधिवत शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जनमानस संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जनता की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हो रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद महज 15 महीने में जनमानस के लिए लगातार चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनता की मांग के अनुरूप विकास होंगे। विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं होगी। वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में सुशासन तिहार शहर से लेकर गांव गांव तक शासन प्रशासन जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का कार्य कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रीगण लगातार अकास्मिक निरीक्षण कर जनता के बीच पहुंच उनके समस्याओं का समाधान करने एवं उनके बातों को सुनकर उनके समस्या को संज्ञान में लेकर पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। श्री देव ने कहा हमारा सपना अब साकार होने लगा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। हमारे शहर विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उप मुख्यमंत्री अरूण साव का सहृदय आभार व्यक्त करते हैं। भंगाराम चौक से माता मंदिर तक मार्ग की क्षेत्र के देवतुल्य जनता की वर्षो पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग रही है। इस कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सड़क के निर्माण से जनता को यातायात बाधित होने की समस्या से निजात मिलेगी। सड़क निर्माण से दुर्घटना नहीं होगी। हमारी सरकार जनता की मांग के अनुरूप लगातार क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। श्री देव ने कहा विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी, दृढ़ संकल्प के साथ विकास कार्य होंगे, हमारी 15 महीने की भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास के आयाम स्थापित किए हैं। शिक्षा , स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली व अन्य व्यवस्थाओं को जनता तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते विकास कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। श्री देव ने संबंधित विभाग को तय समय में और गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं महापौर संजय पांडे ने भी क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की बहुप्रतीक्षित मांग आज विधायक जी के नेतृत्व में पूरी हो रही है। शहर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में चहुमुखी विकास हो रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व है। इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, राणा घोष, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंघारी, संजय विश्वकर्मा एवं पार्षद हरिश पारेख, पितामह नायक विद्याशरण तिवारी, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, आरेंद्र सिंह, मनोहर तिवारी, अतुल सिम्हा, यशवर्धन राव, दयावती देवांगन, रीना धोष विक्रम यादव, शशिनाथ पाठक तथा काफी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।