रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की छत्तीसगढ़ इकाई को अब महिला नेतृत्व मिल गया है। गुरुवार, 8 मई 2025 को राजधानी रायपुर स्थित कैट प्रदेश कार्यालय में आयोजित अहम बैठक में मधु अरोरा को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ महिला प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश में कैट की महिला इकाई के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह और कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता श्री पारवानी ने की, जिन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा नई महिला कार्यकारिणी गठित करने हेतु अधिकृत किया गया था।
नया नेतृत्व, नई ऊर्जा
बैठक में परमानन्द जैन ने मधु अरोरा के नाम का प्रस्ताव प्रदेश महिला अध्यक्ष के लिए रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। यह निर्वाचन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद प्रवीण खंडेलवाल की अनुशंसा पर संपन्न हुआ।
नई महिला कार्यकारिणी का गठन
कैट की छत्तीसगढ़ महिला इकाई के नवगठित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
-
प्रदेश अध्यक्ष: श्रीमती मधु अरोरा
-
प्रदेश महामंत्री: श्रीमती पिंकी अग्रवाल
-
प्रदेश कोषाध्यक्ष: श्रीमती प्रेरणा भट्ट
बैठक में इन प्रमुख पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
अमर पारवानी, मंगेलाल मालू, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, सुरिन्दर सिंह, अजय अग्रवाल, भरत जैन, अवनीत सिंह, राकेश ओचवानी, उत्तम गोलछा, राम मंधान, राजेन्द्र खटवानी, गोल्डी लुनिया, नीलम देवकीर्ति, प्रीति मिश्रा, शालू चौरे, सपना द्विवेदी, धनश्री भट्ट, सुधा ठाकुर, प्रिया जोशी और शोभा गांधी सहित कई पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।