0 चित्रगुप्त प्रकट उत्सव में शामिल हुए विधायक देव
जगदलपुर। भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव पर कायस्थ समाज द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सर्वप्रथम भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कर समाज के उत्थान व क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। किरण देव ने कायस्थ समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि राष्ट्र निर्माण में कायस्थ समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है। भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव की समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कायस्थ समाज देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कायस्थ समाज इसी तरह निरंतर प्रगति करे, मैं भगवान चित्रगुप्त से ऎसी कामना करता हूं। किरण देव ने आगे कहा कि न्याय और कर्त्तव्यनिष्ठा ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। यही मूल्य हमारे समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाते हैं।
श्री देव ने कायस्थ समाज के विकास में हर संभव सहयोग देने का भरोसा समाजजनों को दिलाया। वहीं समाज द्वारा सामाजिक भवन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किया गई थीं। जिनके प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण विधायक किरण देव एवं समाज के पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष अर्जुन श्रीवास्तव, सचिव गजेंद्र श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष सुदामा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, महिला विंग अध्यक्ष शैलबाला श्रीवास्तव, जयश्री श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव एवं काफी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।