कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया को दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया – अमर पारवानी

रायपुर। भारत मंडपम में आयोजित व्यापारिक नेताओं के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया जब देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके अद्वितीय व्यापारिक योगदान और सेवाभाव के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।

इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्र सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्री भरतिया को एक सेवाभावी, दूरदर्शी और संघर्षशील नेतृत्वकर्ता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कैट ने देश के लाखों व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाया है और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि श्री भरतिया का समर्पण और नेतृत्व पूरे व्यापारी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।

इस भव्य आयोजन में देशभर से आए सैकड़ों प्रमुख व्यापारिक नेताओं की उपस्थिति रही। श्री भरतिया को मिले इस सम्मान से व्यापारी समाज में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई है।

कैट छत्तीसगढ़ की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया को इस सम्मान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई। साथ ही, उनके नेतृत्व में देश के व्यापारिक हितों की निरंतर उन्नति की कामना भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *