0 विष्णु देव सरकार का माना आभार, देव को खिलाई मिठाई
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव से उनके नयापारा विधायक कार्यालय में पहुंचे बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों को पुनः सेवा में लेने के निर्णय उपरांत आज शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने इस ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व पूरे मंत्रिमंडल को सहृदय आभार व धन्यवाद प्रेषित किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सेवा समाप्त किये गये 2621 बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए उनको अंतर विभागीय समिति की अनुशंसा अनुसार सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन किया गया है। बीएड शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव का मुंह मीठा करा कर उनके एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।