जगदलपुर के भाटीगुड़ा के वार्षिक मड़ई का आयोजन; शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के भाटीगुड़ा में माता गंगादई व कारी तेलगीन माता मंदिर में वार्षिक मड़ई का आयोजन किया गया। मड़ई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुए। उन्होंने माता गंगादई व कांरी तेलगीन माता मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना माता से की। भाटीगुड़ा के ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का पारंपरिक रूप स स्वागत किया। इस दौरान किरण देव ने कहा कि माता गंगादई मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मंडई में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। हम आज भी पारंपरिक तरीके से मेला मनाते हैं जिसका अपना महत्व है। मेला में आए सभी देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। वहीं क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने क्षेत्रीय विधायक के समक्ष विकास कार्य की मांग रखी, जिसपर विधायक किरण देव ने जल्द विकास कार्य होने की बात कही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, सरपंच श्रीमती उमन बधेल, मंडल अध्यक्ष हरि राम मंडावी, जनपद उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद सदस्य फूलकुमारी व देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *