0 कब्रों पर अर्पित किए फूल, जलाई गईं मोमबत्तियां
पुनरुत्थान दिवस अर्थात
जगदलपुर। नगर के मसीही समाज ने प्रभु ईसा मसीह के जी उठने का पर्व ईस्टर धूमधाम से मनाया। कब्रिस्तान स्थति कब्रों में फूल मलाएं अर्पित की गईं और मोमबत्तियां जलाई गईं। चर्चो में विशेष प्रार्थना हुई। गीतों और नाटक की प्रस्तुति दी गई।
..गुड फ्राइडे के दिन यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। और मसीही समुदाय का मानना है कि इसके बाद यीशु मसीह जी उठे थे। लाल चर्च मसीह समाज प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि ऐसा विश्वास है कि आज यीशु मसीह फिर से जी उठे। भोर के समय लाल चर्च कैंपस में एक लघु नाटिका का मंचन किया गया महिला समिति द्वारा किया गया। नाटिका में यीशु के जी उठने का दृश्यांकन किया गया। उसके बाद रैली के रूप में ओ हो प्यारो मसीहा जीया है चलो दर्शन को चले सखी गीत गाते हुए सभी कब्रिस्तान गए। लोग नारे लगा रहे थे यीशु जी उठा है निश्चय जी उठा है। कब्रिस्तान में पहुंचकर सभी मसीहियों ने अपने-अपने पूर्वजों की कब्रों पर बुके और फूल मालाएं अर्पित की तथा अगरबत्ती मोमत्तियां जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विभिन्न चर्चो में यीशु के जी उठने के संबंध में आराधना हुई विभिन्न चर्चो में यीशु मसीह के जी उठने के संबंध में बाइबल से प्रचार किया गया। चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च में सुबह 8. 30 बजे आराधना आरंभ हुई। आराधना का संचालन रेव्ह लारेंस दास ने किया। महिला समिति द्वारा विशेष गीत गया। क्वायर टीम ने भी विशेष गीत गाया। वक्ता के रूप में बिशप डॉ. एस सुना ने अपने वक्तव्य में बताया कि यीशु मसीह जी उठा है इसके लिए बाइबल में विभिन्न उदाहरणों से वचन के द्वारा प्रचार किया गया पूरे बस्तर में अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई केंद्र और राज्य के तमाम राजनेताओ लिए भी दुआ मांगी गई।
लाल चर्च में नियमावली का विमोचन
विशप डॉ. एस.सुना एवं पास्टर लॉरेंस दास तथा चर्च समिति लोकल प्रीचरो प्रमुखों के समक्ष नियमावली का विमोचन किया गया। सुबह से ही शांति नगर स्थित मसीह कब्रिस्तान एवं करकापाल मसीह कब्रिस्तान में लोगों का आना-जाना लगा था। दोनों कब्रिस्तानों में भी काफी भीड़ देखी गई करका पाल मसीह कब्रिस्तान में डॉ. सुरेंद्र चालकी एवं उनकी कमेटी के सदस्यों द्वारा भजिया जलेबी चाय का इंतजाम किया गया था। तो वहीं शांति नगर कब्रिस्तान में स्थानीय युवकों के द्वारा गर्म चाय का इंतजाम किया गया था और लंबी दूर तक पार्किंग भी की हुई थी। ईस्टर पर्व के उपलक्ष में कल सोमवार को लाल चर्च मैदान में ईस्टर मेले का आयोजन महिला समिति के द्वारा किया गया है इसमें प्रवेश निशुल्क है।