कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और सजगता का उदाहरण पेश किया महापौर संजय पाण्डेय ने

0 जनता की तकलीफ को देखते हुए खत्म करा दी प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल 
जगदलपुर। अपने जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय अपनी अवाम की तकलीफों से हमेशा बावास्ता रहते हैं, हर पल अवाम को राहत पहुंचाने की फिक्र करते रहते हैं। इसका ताजा उदाहरण है प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल है। मेयर संजय पाण्डेय ने शहर के लोगों को आ रही दिक्क़तों और इन कर्मचारियों के दर्द को महसूस किया। उन्होंने शानदार पहल करते हुए कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करा दी है। अब शहरवासियों को पेयजल, साफ सफाई, कचरा संग्रहण की दिक्क़त से निजात मिल जाएगी।
प्लेसमेंट कर्मचारियों के काम बंद कर हड़ताल पर चले जाने से शहर में पेयजल आपूर्ति, साफ सफाई, डोर टू डोर कचरा संग्रहण जैसी जरूरी व्यवस्थाएं चरमराने लगी थीं। हालांकि महापौर संजय पांडे और आयुक्त श्री वर्मा नगर निगम के अन्य कर्मचारियों की मदद से इन सभी व्यवस्थाओं को बहाल कर रहे थे। जिस वजह से शहरवासियों को ज्यादा तकलीफ नहीं हुई। फिर भी महापौर ने प्लेसमेंट कर्मचारियों के दर्द को महसूस किया। उन्होंने स्वयं हड़ताली कर्मचारियों के बीच जाकर उनसे सार्थक चर्चा की, उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों के निराकरण के लिए शासन स्तर पर जरूर पहल की जाएगी। इसके बाद प्लेसमेंट कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। महापौर ने इस आशय की जानकारी स्वयं दी है। उन्होंने कहा है कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को सुचारू करने सार्थक प्रयास शुरू किए है, आज प्लेसमेंट कर्मचारियों के हड़ताल को लेकर सार्थक चर्चा महापौर हुई और हड़ताल समाप्त कर दी गई। महापौर संजय पाण्डेय नगर के सभी पार्षदों से अपील की है कि पेयजल आपूर्ति, डोर टू डोर कचरा संग्रहण ऑटो एवं सफ़ाई व्यवस्था सुचारु रूप से शुरू हो सके इस बात की जानकारी सभी पार्षद एवं अधिकारी कर्मचारी अपने वार्ड में जुटाएं और जहां व्यवस्थाएं बहाल नहीं हुई हैं, उन क्षेत्रों की जानकारी महापौर को दें। ऎसी होती है जन सरोकारों के प्रति एक कर्मनिष्ठ जनप्रतिनिधि की सजगता, सदशयता और संवेदनशीलता। महापौर की यह सजगता बताती है कि वे शहर के प्रथम नागरिक होने के अपनए दायित्व को कितनी संजीदगी से निभा रहे हैं। हड़ताली प्लेसमेंट कर्मचारी काम पर लौट आए हैं, यह शहरवासियों के लिए बड़ी राहत की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *