बाबा साहेब का पुण्य स्मरण

दल्ली राजहरा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती मनाई गई।
सर्वप्रथम संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर ने डॉ. अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह ने व आभार प्रदर्शन दक्षिण मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, जिला महामंत्री काशी राम निषाद, जिला सचिव युवराज साहू, प्रमोद तिवारी, विजय जोगदंड, जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदीप बबलू, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस जुबैर अहमद, रामू शर्मा, स्वप्निल तिवारी, सुरेश ठाकुर, रूबी एंथोनी, नगर अध्यक्ष युवक कांग्रेस परितोष हंसपाल, नोमेश रामटेके, अजय बघेल, जसविंदर सिंह गिल, प्रशांत राव, बसंत साहू, प्रमोद चौधरी, कृष्ण मूर्ति रामटेके, सुरेंद्र मेश्राम, दिलीप मेश्राम निहाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *