0 प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय
रायपुर। कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगठन के अनुशासन को लेकर गहन चर्चा हुई। पार्टी नेताओं द्वारा संगठन और प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ की गई बयानबाजी पर नाराजगी जताई गई। जिन लोगों ने पीसीसी अध्यक्ष के खिलाफ बयान दिया है, उन पर कार्रवाई के लिए अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। वहीं बिलासपुर जिले के दोनों जिलाध्यक्षों को भी शो-कॉज नोटिस, अमरजीत भगत के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठी है। ये फैसला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है।
बैठक में प्रर्वतन निदेशालय द्वारा पार्टी संगठन पर की जा रही द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी फोरम से बाहर संगठन के विरोध में सार्वजनिक बयानबाजी करने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के संबंध में चर्चा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम की समीक्षा संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। दीपक बैज ने बताया कि निकाय चुनावों में हार को लेकर पीसीसी अध्यक्ष और संगठन के खिलाफ बयान बाजी को लेकर जो बयान आए थे, उन मामलों में कार्यकारिणी की बैठक में विचार करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया। साथ ही कार्यकारिणी ने ईडी की कार्यवाही मामले में सड़क की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया है। मामले में जिला और प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया है।
3 मार्च को ईडी दफ्तर का घेराव, कल जिलों में प्रदर्शन कर फुकेंगे पुतला ईडी की तानाशाही कार्यवाही के विरोध में सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का निर्णय कांग्रेस कार्यकारिणी ने लिया है। 1 मार्च को सभी जिलों में पुतला दहन किया जायेगा। 3 मार्च को ईडी आफिस के सामने बड़ा प्रदर्शन किया जायेगा। कांग्रेस अपने कार्यालयों के निर्माण के एक-एक रुपए का हिसाब देगी। ईडी ने भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी को अनावश्यक घंटों बैठाये रखा था। ईडी भाजपा के अनुषांगिक संगठन की भांति काम कर रही है, जो सर्वथा अस्वीकार्य है। ईडी ने कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री से जो सवाल किया, उससे साफ हो रहा था कि ईडी की मंशा कांग्रेस पदाधिकारी को प्रताड़ित करना है।