नक्सली दंपत्ति सहित सात हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर

जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा में एक नक्सली दंपति समेत 7 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। इन सभी पर था कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दो पुरुष व एक महिला नक्सलियों पर 8- 8 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष इन सभी नक्सलियों आत्मसमर्पण किया। 2021 में हुई टेकलगुड़ा घटना में 22 जवान शहीद हुए थे। ये नक्सली उसी घटना में शामिल थे। सभी को प्रोत्साहन राशि दी गई और उन्हें आश्वस्त किया गया कि सभी को शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *