जगदलपुर। आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सपरिवार बकावंड विकासखंड के ग्राम रामपाल स्थित लिंगेश्वर बाबा, मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर और महादेव झारखंडी मंदिर में जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भगवान महादेव से भक्ति से सराबोर इस महाशिवरात्रि पर्व पर सांसद महेश कश्यप ने सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करने की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।