उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी बधाई

०  केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर संवारेंगी दिल्ली को: विजय शर्मा 
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को नई गति मिलेगी और जनता को सुशासन प्राप्त होगा।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा- रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को एक नई दिशा मिलेगी। उनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण राजधानी की जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। मैं उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं और दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती गुप्ता की सरकार दिल्ली में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करेंगी और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से दिल्ली के विकास को एक नई ऊंचाई मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *