केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मंत्री केदार कश्यप ने की सौजन्य भेंट

०  जल संचय जन भागीदारी अभियान में छग प्रथम, मंत्री पाटिल ने दी बधाई 
जगदलपुर। अपने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से सौजन्य भेंट की। मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय मंत्री पाटिल को बस्तर के ढोकरा आर्ट से निर्मित हाथी का शिल्प और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पाटिल ने जल संचय जन भागीदारी अभियान अप्रतिम कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि जल संचय जन भागीदारी अभियान में छत्तीसगढ़ पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। इस अवसर छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से छत्तीसगढ़ में विभागीय उपलब्धियों के संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश में जल संसाधन विभाग की संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा की। श्री कश्यप ने विभागीय कार्यों के अवलोकन व निरीक्षण हेतु छत्तीसगढ़ प्रवास के लिए केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल को आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *