रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के दौरान सीआरपीएफ 229 और कोबरा की संयुक्त टीम के दो जवान प्रेशर IED (Improvised Explosive Device) की चपेट में आकर घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बलों की टीम इलाके में गश्त कर रही थी।
घायल जवानों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस घटना पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमारे वीर जवान जल्द से जल्द स्वस्थ हों और अपनी ड्यूटी पर लौटें।