किलेपाल। नववर्ष के अवसर पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने बास्तानार मण्डल के ग्राम पंचायतों कोड़ेनार-1, किलेपाल-3, और तुरांगुर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर विधायक ने ग्रामवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इन कार्यों की सफलता की कामना की।
विधायक गोयल ने स्थानीय नागरिकों को विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया और मण्डल स्तर पर सतत प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र की प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगे।
ग्रामवासियों ने इन कार्यों की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक और प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष सुनील कुहरामी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, जिला मंत्री बाबुल नाग, जनपद सदस्य श्रीमती मालती मण्डावी, चन्द्रकान्ता भण्डारी, महावती मण्डावी, रितेश दास जोशी, संतोष ठाकुर, विमल पांडे, सोहन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस भूमिपूजन कार्यक्रम से क्षेत्र में विकास को गति मिलने और ग्राम पंचायतों की बुनियादी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।