महिला बाल विकास मंत्री कल बस्तर प्रवास पर, विभागीय योजनाओं की संभाग स्तरीय समीक्षा करेंगी

0 संचालनालय के अधिकारी मैदानी क्षेत्रों की करेंगे रिपोर्टिंग

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। बस्तर प्रवास के दूसरे दिन 6 मई को श्रीमती भेंड़िया दंतेवाड़ा के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11.30 बजे महिला बाल विकास विभाग की बस्तर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगी ।

मंत्री श्रीमती भेंड़िया के दौरे के पहले विभागीय संचालनालय के दो=दो अधिकारी बस्तर क्षेत्र के जिलों में मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेने पहुंच चुके हैं। उक्त अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में वस्तुस्थिति के आंकलन की रिपोर्टिंग श्रीमती भेंड़िया को करेंगे । प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर महिला एवं बाल विकास मंत्री योजनाओं की समीक्षा करेंगी और आवश्यक निर्देश देंगी।

उल्लेखनीय है कि मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया अपने प्रवास के पहले दिन 5 मई को उन्होंने अपने प्रभार के जिले उत्तर बस्तर कांकेर में शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को जनसमस्या व शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *