हत्या अपराध की घटनाये बर्दाश्त के बाहर हो गयी है, सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी- दीपक बैज

0 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर फिर साधा निशाना 
0 राज्य मे अपराधी बेलगाम अब पुलिस वाले भी नहीं रह गए हैं सुरक्षित: बैज 
जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने एकबार फिर राज्य की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर उन्होंने साय सरकार को लाचार, निकम्मी और गूंगी बहरी करार दिया है।
जिला कांग्रेस कार्यालय जगदलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था दिनोदिन और बिगड़ती जा रही है और सरकार गूंगी बहरी बनी बैठी है। अब तो राज्य में हत्या, लूट, चाकूबाजी जैसी आपराधिक घटनाएं बर्दाश्त के बाहर हो गई हैं। सरकार निकम्मी और लाचार बन गई है। मुख्यमंत्री से सरकार नहीं सम्हल रही गृहमंत्री से गृह विभाग नहीं सम्हल रहा है। जनता इतनी मजबूर हो गई है कि अपराधियों का हिसाब खुद करने पर आमादा हो गई है। कवर्धा के लोहारीडीह और अंबिकापुर मे यही हुआ। राज्य मे अपराधी इतने ज्यादा बेलगाम हो चुके हैं कि उनसे अब पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।सूरजपुर की घटना इसका जिता ताजा उदाहरण है।सूरजपुर मे एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और उसकी पुत्री की निर्मम निमर्म हत्या दी गई। अपराधी कबाड़ी का काम करता है पुलिस ने उसके यहाँ रेड मारी और अपराधी ने सीधे पुलिस वाले के घर पहुंच कर उसकी पत्नी पुत्री को जान से मार डाला। दीपक बैज ने कहा पुलिस अपराध तो रोक नहीं पा रही उलटे निर्दोष लोगो को प्रताड़ित कर रही बालोद जिले के अर्जुन्दा में एक निर्दोष युवक की इतनी पिटाई की गई कि उसकी हालत को देख कर उसके पिता की सदमे में मृत्यु हो गई। कवर्धा के लोहारीडीह मे पुलिस की लापरवाही से तीन लोगों की मौत हो गई। एक की हत्या हुई उसके विरोध में दूसरे की हत्या उसके घर में जलाकर कर दी गई और तीसरे प्रशांत साहू की हत्या पुलिस कस्टडी मे हो गई।वही लोहारीडीह मे अपनी नाकामी पर पर्दा डालने पुलिस ने 167 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।सूरजपुर में पुलिस के प्रधान आरक्षक के पत्नी और पुत्री की नृशंस हत्या कर शवों को घर से 5 किमी दूर सड़क किनारे फेंक दिया जाता है।प्रदेश में आएदिन महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इस लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाएं भयभीत हैं, डरी सहमी हुई हैं। भाजपा के 10 महीने की सरकार में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आए हैं। महिलाओं के खिलाफ 3 हजार से ज्यादा आपराधिक घटना हुई हैं। श्री बैज ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं इसलिए अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। 4 साल की छोटी भिलाई की बच्ची हो या फिर रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक 50 साल की महिला हो सबके साथ दुष्कर्म हो रहा है। आज इस प्रदेश में किसी भी उम्र की बेटियां एवं महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही में सीतापुर में एक नाबालिग से गैंगरेप की घटना हुई। रायपुर नया बस स्टैंड में 50 साल की अधेड़ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखी जाती है और सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया जाता है। बलात्कार की रिपोर्ट लिखी गई और यहां पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी रही। बस्तर, बिलासपुर, जशपुर, रायगढ़, अंबिकापुर एवं राजधानी रायपुर में दुष्कर्म की घटनाओं से महिलाएं भयभीत हैं। महिलायें घर से बाहर निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। दीपक बैज ने सवाल उठाया कि क्या अब प्रदेश की महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए हर बार आंदोलन करने पर ही यह सरकार उस मामले की जांच या कार्यवाही करेगी? रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती रही मीडिया के हस्तक्षेप के बाद रिपोर्ट लिखी गई। जशपुर में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हुआ।कोंडागांव में नाबालिग से बलात्कार, नारायणपुर के सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ यौन शोषण, राजिम में 2 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना, भिलाई में नाबालिग एवं 5 साल की बच्ची के साथ रेप, रायगढ़ में मूक-बधिर महिला के साथ बलात्कार। जशपुर, केशकाल, पखांजूर दुर्ग, राजधानी रायपुर और रायगढ़, सक्ती, अंबिकापुर में लगातार बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का खोखला नारा देने वाले अपराधियों को बचा रहे हैं। पीड़ित महिलाएं हिम्मत करके थाना एफआईआर दर्ज करवाने जाती हैं तो रिपोर्ट दर्ज करने के बाजाय उन्हें जजील किया जाता है। जिससे पीड़ित महिलाएं आत्महत्या तक कर लेती है। प्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटना प्रदेश के लिये चिंता का विषय बन गयी है। आज खेत में काम करने वाली महिलाएं, बस में सफर करने वाली महिलाएं, घर में रहने वाली महिलाएं, अस्पताल में महिलाएं, स्कूल कॉलेज जाने वाली बेटियां, कही पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है।पुलिस और प्रशासन आरोपी को बचाने में लगे रहते है और पीड़ित महिला को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। बेहद शर्म की बात है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी पर मौन है। इस दौरान मुख्य रूप से शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, सुभाष गुलाटी, मनोहर लूनिया, रविशंकर तिवारी, अतिरिक्त शुक्ला, प्रकाश अग्रवाल, पार्षद कोमल सेना, जाहिद हुसैन, निकेत झा, जावेद खान, अनुराग महतो, संदीप दास, शादाब अहमद, उस्मान रज़ा, विशाल खंबारी, नीलम कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *