ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व को निर्विघ्न संपन्न कराने उपासना में लीन हुए जोगी

0 विधायक, डीएम, मांझी, चालकी, मेंबर, मेंबरिन, गायता, पुजारी हुए शामिल
जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व को निर्विघ्न सम्पन्न करवाने के लिए जोगी बिठाई की पूजा विधान सिरासार भवन में पूरी की गई। ज्ञातव्य है कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व को निर्बाध रूप से सम्पन्न करवाने के लिए बस्तर जिले की भानपुरी तहसील के छोटे आमाबाल निवासी पारंपरिक रूप से निर्धारित परिवार के युवक सदियों से उक्त अनूठी और सर्वाधिक महत्वपूर्ण रस्म को अदा करते हैं। जो दशहरा पर्व को निर्विघ्न संपन्न करवाने के लिए नियत दिवस तक कठोर उपासना में लीन रहते हैं। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के जोगी बिठाई विधान के मौके पर विधायक जगदलपुर किरण देव, क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, पारंपरिक नेतृत्वकर्ता मांझी, चालकी, मेंबर, मेंबरिन, नाईक, पाईक, पुजारी, सिरहा, गायता, सेवादार और कलेक्टर हरिस एस., बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *