नवरात्रि पर ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति को सदस्य बनाकर बढ़ाएं भाजपा की शक्ति : सांसद महेश कश्यप

0 हर बूथ के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना पहला लक्ष्य
0 सदस्यता अभियान के तहत गुडरा, कोकावाड़ा पहुंचे सांसद कश्यप
जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत सुकमा जिले के ग्राम गुड़रा में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर महेश कश्यप ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे इस कार्यक्रम के साथ जुड़कर सबसे अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने के टारगेट को पूरा करने की अपील की। यह भी कहा कि आज से नवरात्रि प्रारंभ हुई है अतः ज्यादा से से ज्यादा मातृशक्ति को भाजपा से जोड़ें।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बीजेपी के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक, भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है।जब हम लोग उन तक पहुंचते नहीं हैं तो उनको पीड़ा होती है। तब वह वैसी संकीर्णताओं के दायरे में आ जाते हैं, जो जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर भारत के सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने और भारत की एकता और अखंडता को चुनौती देने के लिए फैलाई जाती है।

श्री कश्यप ने कहा इन स्थितियों में हमें हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है, जो हमारी प्रतीक्षा कर रहा है। हमारा लक्ष्य एक ही होना चाहिए कि “राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां बिश्राम। अपने संबोधन में श्री कश्यप ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल बीजेपी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज से नवरात्रि का अति पावन पर्व शुरू हो रहा है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति को भाजपा से जोड़ें ताकि हमारी मां जैसी संस्था भाजपा और भी शक्तिशाली बनकर देश के असुरों का संहार कर सके।श्री कश्यप ने कहा कि भारत के अंदर केवल बीजेपी ही है जो कैडर आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पद को इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि तत्कालीन सरकार स्वयं ही देश की संप्रभुता के लिए खतरा बन गई थी। कश्मीर के मुद्दे को लेकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान इसका उदाहरण है। भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे व मंडल अध्यक्ष अमर पोयाम ने भी संबोधित किया। इस दौरान पटेल हड़मा राम पोड़ियामी, पेरमा टोकडू पोड़ियामी, सरपंच पति हांदा पोड़ियामी, पूर्व सरपंच गंगी मड़कामी, सियान मुक्काराम पोड़ियामी, कोसा मरकाम, भाजपा पदाधिकारी विक्की भदौरिया, रमेश यादव, परदेशी राम नाग, राजकुमार कश्यप, ईश्वर मरकाम भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *