27 सितंबर को बंद रहेंगे सभी कार्यालय और स्कूल ,डीए और अन्य मांगों को लेकर होगी हड़ताल

0 चपरासी से लेकर डिप्टी कलेक्टर तक हड़ताल पर 
जगदलपुर। प्रदेशभर के लगभग चार लाख कर्मचारी- अधिकारी एकबार फिर आंदोलन की राह पर हैं। 27 सितंबर को राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा जोरदार हल्ला बोला जाएगा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने संयुक्त बयान बताया कि 27 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रर्दशन कर रैली निकाली जाएगी और जिला कलेक्टरों को डीए सहित विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक हीना कश्यप ने बताया कि प्रदेश में मोदी की गारंटी पूरी तरह फेल हो चुकी है। यहां कर्मचारियों की मूल मांगें तो दूर डीए जैसे मूलभूत चीजें भी नसीब नहीं हो रही है। जबकि नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी कहकर राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों से बहुत सारे वादे किए थे।साथ ही यह भी कहा था कि केंद्रीय कर्मचारियों का डीए जब जब बढ़ेगा, तब तब राज्य कर्मचारियों का भी डीए तत्काल बढ़ाया जाएगा।लेकिन आज हमे डीए जैसे पूरक, छोटी एवं अनिवार्य मांग के लिए भी सड़क पर उतरना पड़ रहा है।छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संरक्षक रेखराज साहू, अनिल रामटेके, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय मेहर, नरेंद्र लाल देवदास, दीपक प्रकाश, प्रदेश सचिव अशोक कुमार तेता, प्रदेश कोषाध्यक्ष तेजराम कामड़िया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद सोनवानी, सूर्यलाल साहू, भुनेश्वरी सहारे, आनंद साहू, प्रदेश प्रभारी महामंत्री जितेंद्र कुमार साहू, प्रदेश महासचिव रत्नाकर खूंटिया,भूपेंद्र साहू, मितेन्द्र बघेल, प्रदेश महामंत्री रामाधार नायक, कीर्तन मंडावी, प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी देशलहरे, जशपुर जिलाध्यक्ष महेश यादव, मुंगेली जिलाध्यक्ष राजकुमार धृतलहरे, बेमेतरा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सोनी, मोहला मानपुर जिलाध्यक्ष राजकुमार सरजारे, कोंडागांव जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार बेर, बस्तर जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गौर, दुर्ग जिलाध्यक्ष कीर्तिमान कामड़े आदि ने प्रदेशभर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से अपील की है कि 27 सितंबर को राज्य में सभी विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहें। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा व छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने 27 सितंबर के आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश के सभी कर्मचारी अधिकारियों से 33 जिला एवं 146 ब्लाक संयोजकों को अपने अपने स्तर पर तैयारियां करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *