अभाविप जगदलपुर की नई नगर कार्यकारिणी घोषित

0  अश्विन पिल्ले को दिया गया नगर मंत्री का दायित्व
जगदलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर जिला की जगदलपुर नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का घोषणा की गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेश ध्रुव ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापक परिप्रेक्ष्य में शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के कार्य में संलग्न है। इसके लिए सभी क्षेत्रों में राष्ट्र के विकास के लिए रचनात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समावेशी और रचनात्मक दृष्टिकोण पर जोर देती है और सदैव छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहती है। विद्यार्थी परिषद प्रति वर्ष नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करती है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य एवं बस्तर विभाग के संगठन मंत्री शअमित कुमार ने नगर इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित की। परिषद की जगदलपुर नगर इकाई के इस सत्र के नगर मंत्री के रूप में अश्विन पिल्ले का चयन किया गया। इसके साथ अवनीश मिश्रा, ऋतिक जोगी, वैभव दास, वनिता नेताम को नगर सह मंत्री के लिए निर्वाचित किया गया। नगर एग्जिबिशन प्रमुख गौरव भवानी, सह प्रमुख अमन वर्मा, नगर महाविद्यालय प्रमुख राजेंद्र सिंह ठाकुर, सह प्रमुख प्रशांत लाटिया, मनीष, नगर सोशल मीडिया प्रमुख तेमान मंडल, सह प्रमुख दीपक गुहा, नगर एसएफएस प्रमुख दिशा, सह प्रमुख अक्षत दहिया, नगर एसएफडी प्रमुख यश राठी, सह प्रमुख लक्ष्य दहिया , नगर आरकेएम सह प्रमुख राजकमल, नगर खेलो भारत प्रमुख रघुराज, नगर विद्यालय प्रमुख देव यादव, नगर स्टडी प्रमुख अजय आरकी, कार्यालय मंत्री पुनव कुंजाम, नगर कार्यकारिणी सदस्य नुशांत गोविंद, निखिल, दिव्यराज, करण, आयुष, पप्पू, पवन मनोनीत किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *