किरण देव ने डॉ. सरोज पाण्डेय को दी सांत्वना

जगदलपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव आज दुर्ग में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय के दिवंगत पिता श्यामजी पांडेय की तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल हुए। किरण देव ने स्व. श्यामजी पाण्डेय के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं पुण्यात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। किरण देव ने डॉ. सरोज पाण्डेय एवं उनके अनुज राकेश पाण्डेय से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *