गांधीवादी तरीके से बस्तर बंद कराने का निर्णय

 

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के बंद के आह्वान को लेकर जगदलपुर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में कल जगदलपुर बस्तर बंद को लेकर बैठक हुई।
सुशील मौर्य ने कहा कि प्रदेश में अपराध रोकने में यह सराकर नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश में डर और भय का माहौल है। महिलाएं, माताएं और बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। सरकार की नाकामियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने कल 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है। प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं और गृहमंत्री के खिलाफ ये बंद है।पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बदतर होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। गृमंत्री के गृह जिले कबीरधाम में खुलेआम खून की होली खेली जा रही है। अपराधियों को संरक्षण के चलते पुलिस पर भारी दबाव है और आम लोगों में दहशत का माहौल है। इसके विरोध में गांधवादी तरीके से 9 से 3 बजे तक बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू,नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स,सुभाष गुलाटी,हनुमान द्विवेदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, रामशंकर राव, परमजीत जसवाल, अमजद खान, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, सुखराम नाग, रोजविन दास, अजय बिसाई, विशाल खम्बारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *