जगदलपुर में 21 सितंबर से शुरू होगा पासपोर्ट ऑफिस

0  विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने बताया बस्तर के लिए सौगात 
0 किरण देव ने बस्तरवासियों को दी बधाई,कहा- भाजपा बस्तर विकास के लिए संकल्पित 
जगदलपुर। बस्तर को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 21 सितंबर को जगदलपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में पासपोर्ट कार्यालय खुलने जा रहा है। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने समस्त बस्तर अंचल वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा है कि बस्तरवासियों के लिए काफी ही हर्ष का विषय है कि बस्तरवासियों की बरसों पुरानी मांग पासपोर्ट कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। जिसके लिए किरण देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का आभार व्यक्त किया है। बस्तर अंचल के नागरिकों के द्वारा बरसों से पासपोर्ट कार्यालय की मांग की जा रही थी। जगदलपुर में पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से बस्तर अंचल के नागरिकों को रायपुर जाकर पासपोर्ट बनाने की समस्या से निजात मिलेगी। बस्तरवासियों के द्वारा लंबी दूरी तयकर पासपोर्ट बनाने का कार्य किया जाता रहा है। इसमें बस्तर के लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। उनके धन और समय का अपव्यय होता था। बस्तर के लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाते हुए हमारी सरकार ने संभाग मुख्यालय जगदलपुर में नए पासपोर्ट कार्यालय खोलने की घोषणा करते हुए बस्तरवासियों की बरसों पुरानी मांग को पूरा कर बड़ी सौगात दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के हिता और छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। साथ ही साथ बस्तर के बेहतर विकास एवं आम जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए सदैव तत्पर है और हमेशा रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *