वनमंत्री केदार कश्यप ने किया इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण


जगदलपुर। राज्य सरकार के वनमंत्री व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने 15 सितंबर को नारायणपुर के नव स्थापित इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अभियंता श्री विश्वेश्वरैया ने अभियांत्रिकी क्षेत्र में देश को अलग पहचान दिलाई। डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया एक सिविल इंजीनियर राजनेता और मैसूर के 19वें दीवान थे, जिन्होंने भारत के विकास में अतुलनीय योगदान दिया। विश्वेश्वररैया की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियां में से एक मांड्या में कृष्ण राजा सागर बांध है। भारत के प्रथम अभियंता विश्वेश्वररैया को वर्ष 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया था।उन्होंने कहा कि नारायणपुर को विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। नारायणपुर के नवमी दसवीं के बच्चों ने जिनके माता -पिता मनरेगा के कार्य करने वाले हैं फिर भी उन्होंने आईआईटी में चयनित होकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। नारायणपुर को विकसित करने में हमारी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अभियंता कर्मचारियों द्वारा अभियंता भवन बनाए जाने की मांग की जाने पर वनमंत्री केदार कश्यप ने 30 लाख रुपए से अभियंता भवन निर्माण कराने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, कलेक्टर बिपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीएफओ सचिकानंदन के., एसडीएम वासु जैन, लोकनिर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जेएल मानकर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एसके वर्मा, पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता विनय वर्मा, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एके चौधरी, बलराम नायक, प्रणव रॉय व सभी अभियंता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अभियंता सतीश झा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *