जादू टोना के शक में पांच ग्रामीणों की पीट पीटकर हत्या

0  सभी आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में 
(अर्जुन झा) जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बाद अब बस्तर संभाग के सुकमा जिले में भी जादू टोना के शक में पांच ग्रामीणों की पीट पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना आज 15 सितंबर की है। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के ग्राम एतकल में यह खूनी वारदात हुई है। जादू टोना के शक में तीन महिला सहित कुल पांच ग्रामीणों को लाठी डंडे से पीट-पीटकर मार डाला गया है। मृतकों का नाम क्रमशः मौसम कन्ना पिता लच्छा उम्र 60 वर्ष, मौसम बुच्चा पिता मौसम कन्ना उम्र 34 वर्ष, मौसम बिरी पति मौसम कन्ना, करका लच्छी पति करका लच्छा उम्र 43 वर्ष और मौसम अरजो पति मौसम बुच्चा उम्र 32 वर्ष शामिल हैं। ये सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा के निवासी थे। हत्या के आरोपियों में सवलम राजेश पिता सवलम कन्ना उम्र 21 वर्ष, सवलम हिड़मा पिता सवलम लच्छा, कारम सत्यम पिता कारम रामा उम्र 35 वर्ष, कुंजाम मुकेश पिता कुंजाम कन्ना उम्र 28 वर्ष एवं पोड़ियाम एंका पिता पोड़ियाम जोगा शामिल हैं।सभी आरोपी भी ग्राम एतकल के ही रहने वाले हैं।घटना स्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके हैं। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में थाना कोंटा में अग्रिम वैधानिक लिखा पढ़ी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *