मंत्री केदार कश्यप की पहल पर अतिवृष्टि प्रभावितों की मदद के कार्यों में आई तेजी

0  वनमंत्री केदार कश्यप ने अफसरों को दिए थे राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश
0  भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी की लोगों की मदद 
(अर्जुन झा) जगदलपुर। बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बरसात और नदी नालों में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्री केदार कश्यप ने जो तत्परता दिखाई उसके चलते सैकड़ों लोगों को त्वरित राहत मिली है। मंत्री केदार कश्यप की पहल के बाद प्रशासनिक अमलों के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता भी राहत एवं बचाव कार्य में तेजी से जुट गए।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश के परिपालन में बस्तर संभाग के नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य में तेजी आई है।गौरतलब है कि विगत दिनों नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में अति वर्षा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के घरों में जलभराव तथा किसानों की फसल को नुकसान हुआ था। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इन तीनों जिले के कलेक्टरों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जिला कलेक्टरों को सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को इस संबंध में निर्देश जारी कर समय पूर्व सभी तैयारियां पुख्ता कर लेने को कहा था। श्री कश्यप के निर्देश के बाद अधिकारी कर्मचारी प्रभावित ग्रामीणों की मदद के लिए तत्परता से जुट गए थे। यही वजह रही कि बहुत कम समय में लोगों तक मदद पहुंच गई और उन्हें बड़ी आपदा से मुक्ति मिल गई।

कार्यकर्ताओं का माना आभार
अधिवक वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन के साथ कदम मिलाकर कार्य कर रहे भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं का वनमंत्री केदार कश्यप ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। अपने प्राणों की परवाह न करते हुए हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर लोगों तक सहायता पहुंचाने का कार्य किया है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिलों में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लोगों की हरसंभव सहायता की है। यह उनके सेवाभाव को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *