भ्रष्टाचार से देश और प्रदेश की दुर्दशा करने वाली कांग्रेस अपनी नाकामी का ठीकरा भाजपा पर न फोड़े – संजय पाण्डेय

0 तथ्यों और आंकड़ों से खोली कांग्रेस की पोल 
0 5 साल तक छत्तीसगढ़ का धन लूटते रहे कांग्रेसी 
जगदलपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय पाण्डेय ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। संजय पाण्डेय ने कहा है कि अपने भ्रष्टाचार से देश और प्रदेश को खोखला करने वाली कांग्रेस अपनी नाकामी का ठीकरा वर्तमान भाजपा सरकार पर न फोड़े।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पर समर्थन मूल्य पर उपार्जित संपूर्ण धान की मिलिंग कराने तथा सुरक्षा एवं रख रखाव में राज्य सरकार के असफल रहने के कारण एक हजार करोड़ से अधिक का धान नष्ट होने का आरोप लगाया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय पाण्डेय ने कहा है कि 5 साल तक किसानों के नाम पर राजनीति कर अपनी जेबे भरने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता जनता और किसानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।

संजय पाण्डेय ने कहा है कि गाय, गोठान और गोबर के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार कर अपने चहेतों और करीबियों को लाभ पहुंचाने वाली कांग्रेस पार्टी और उनके नेता अब छत्तीसगढ़ का विकास देखकर बौखला गए हैं। इसलिए जनता को भ्रमित कर तथ्यहीन एवं निराधार आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेता संजय पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के हित व उनके अधिकारों के लिए काम किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दो वर्ष का बकाया धान बोनस देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही हमने किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस दिया, 3100 रुपए प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी की और किसानों को एकमुश्त पैसा भी दिया। इस प्रकार भाजपा सरकार की किसान हितैषी नीतियों एवं सुशासन के कारण राज्य में अब तक सर्वाधिक 144.92 लाख मिट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। भाजपा सरकार की सुदृढ़ नीतियों एवं सुव्यवस्थित भंडारण, उठाव एवं मिलिंग कार्ययोजना के कारण प्रदेश में उपार्जित 144.92 लाख मिट्रिक टन में से 144.50 लाख मिट्रिक टन धान का उठाव उपार्जन केन्द्रों से किया जा चुका है, जोकि कुल उपार्जित धान का लगभग 99.71 प्रतिशत है.संजय पाण्डेय ने तथ्यों के साथ बात कहते हुए कहा कि उपार्जन केंद्रों में 4 सितंबर 2024 की स्थिति में दर्शित शेष अल्प मात्रा 0.41 लाख मिट्रिक टन धान भौतिक रूप से उपलब्ध नहीं होने के कारण उठाव हेतु शेष दर्शित है। जो कि कुल उपार्जित मात्रा का लगभग 0.29 प्रतिशत है। जबकि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में कमशः लगभग 2.07 एवं 2.94 प्रतिशत सूखत और कमी रही है। इस प्रकार स्पष्ट है कि वर्ष 2023-24 में रिकार्ड मात्रा में खरीदी उपरांत भी हमारी सरकार ने कांग्रेस की तुलना में ज्यादा अच्छा प्रबंधन किया है। कांग्रेस केवल जनता और प्रदेश के किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही है। 5 वर्षों तक रुके विकास कार्यों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा सरकार के सुशासन में गरीबों को 8 लाख पक्के आवास मिल रहे हैं, जिसे कांग्रेस ने रोक के रखा था। स्वच्छ जल, पक्की सड़कें, महिलाओं को सम्मान मिलने के साथ ही हमारे बस्तर क्षेत्र में नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं से आज नक्सलवाद भी कम हो रहा है। यह सब देखकर कांग्रेस बौखलाई हुई है और बिना तथ्यों के आरोप लगाकर जनता को गुमराह का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *