सांसद विजय बघेल ने मोदी की गारंटी की खोली पोल: बैज

0  भाजपा सरकार ने हर वर्ग से की वादाखिलाफी
जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि दुर्ग के भाजपा सांसद विजय बघेल ने मोदी की गारंटी की पोल खोल दी है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी की है। हर वर्ग सरकार से नाराज है। 9 महीने में ही सरकार अलोकप्रिय हो चुकी है। विजय बघेल ने अपनी सरकार को चुनावी वादा याद दिलाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी के नाम से शासकीय कर्मचारियों से जो वादा किया गया था, वह अब तक पूरा नहीं हुआ है। सरकार में बैठे लोगों को आईना दिखाया है। और चेतावनी भी दी है वादा पूरा नहीं होने के कारण वो कर्मचारियों के साथ खड़े हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी के गारंटी अब प्रदेश की जनता के लिए धोखा साबित हुई है। महतारी वंदन योजना में प्रदेश की सभी महिलाओं को लाभ नहीं मिल रहा है। युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर नहीं मिल रहा है। 500 रु में रसोई गैस देने का वादा भी अधूरा है। 57000 शिक्षकों की भर्ती का वादा भी झूठा निकला, पुलिस विभाग, वन विभाग में छंटनी की जा रही है। अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा किया गया था। इसके लिए अब तक सिर्फ कमेटी बनाई गई है। डबल इंजन में जो विकास होने का दावा किया गया था, सड़कों में गड्ढे दिख रहे हैं, स्कूल बिल्डिंगें गिर रही है, सरकार पर कर्ज भार बढ़ गया है, सभी किसानों से 3100 रु क्विंटल की दर पर धान की खरीदी नहीं की गई है। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान चलने वाली सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। चारों तरफ अराजकता फैल गई है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी की गारंटी और साय का सुशासन सिर्फ इश्तिहारों में दिख रहा है। धरातल पर सिर्फ बेबसी और लाचारी नजर आ रही है। अब जनता भी समझ गई कि मोदी की गारंटी का मतलब सिर्फ धोखा है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी अपनी सरकार को वादा निभाने में असफल मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *