जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेस के पक्ष में किया धुआंधार प्रचार

0  पूर्व विधायक जैन के साथ जैपुर पहुंचे थे कांग्रेस नेता 

जगदलपुर। ओडिशा के कोरापुट संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद प्रत्याशी सप्तगिरि शंकर उल्का एवं जैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ताराप्रसाद वाहिनीपति के पक्ष में जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने अपने सहयोगियों के साथ धुआंधार प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
जैपुर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए रेखचंद जैन ने कांग्रेस के न्याय पत्र मे घोषित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि इससे समाज के किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और सभी वर्गों के जीवन में खुशहाली आएगी और सकारात्मक बदलाव आएगा। श्री जैन के साथ गए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं शकील रिजवी, परमजीत सिंह जसवाल, यशपाल ठाकुर, हेमू उपाध्याय आदि ने भी बात रखी। श्री जैन ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा ने 400 पार का नारा देकर अपनी मंशा साफ कर दी है कि वह बाबा साहेब के संविधान पर भरोसा करने की बजाय इसे बदलना चाहती है। संविधान, लोकतंत्र को बचाने और महिलाओं, युवाओं, किसानों आदि को सशक्त बनाने के लिए श्री जैन ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *