टेकाम का इस्तीफा,मरकाम बनेंगे मंत्री…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में फेरबदल हो रहा है। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद उन्हें कैबिनेट में जगह दी जा रही है। शुक्रवार को वह मंत्री पद की शपथ लेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू को भी मंत्री बनाया जा सकता है। मरकाम और धनेन्द्र साहू के अलावा भी एक और नेता को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद टेकाम ने कहा कि मंत्रिमंडल में किसे कहां जगह देनी है, ये मुख्यमंत्री तय करते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कहने पर इस्तीफा दिया हूं। उन्होंने कहा था कि पार्टी की तरफ से निर्देश है कि आपको इस्तीफा देना है। इसलिए इस्तीफा दिया हूं। संगठन में रहकर काम करता रहूंगा।

चुनाव से 4 महीने पहले इस तरह के फेरबदल और प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संगठन में लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी मिलती रहती है। मोहन मरकाम का कार्यकाल समाप्त हो चुका था। सभी प्रदेशों में बदलाव हो रहे हैं और रायपुर महा अधिवेशन में प्रस्ताव पारित हुआ था कि 50 फीसदी पद 50 साल के कम उम्र वालों को मिलना चाहिए। दीपक बैज अभी मुश्किल से 42 साल के हैं। आगामी चुनाव में इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *