0 जद यू संगठन में कसावट लाने तीन जिलों में नई नियुक्ति
भोपाल। जनता दल यूनाइटेड के मध्यप्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने कहा है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमारे कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। संगठन में कसावट एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। जिला स्तरीय नियुक्तियों में प्रदेश के तीन महत्वपूर्ण जिलों में जिलाध्यक्ष की नियुक्तियां की गई हैं जिसके अनुसार हरीश चंद्र भटनागर को छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष, शिवनारायण सोनी को कटनी ग्रामीण जिला अध्यक्ष तथा अरुणेंद्र सिंह लोधी को सतना ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जनता दल यूनाइटेड द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश स्तर पर सघन सदस्यता अभियान के साथ-साथ पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिला स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों पर और भी कई कार्यक्रम करने की कार्य योजना बनाई गई है। पार्टी अधिक से अधिक विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के लिए संकल्पित है।